हर्षिल वैली में ऑल वेदर सड़क में देवदार के पेड़ों पर बांधे रक्षा सूत्र
उत्तरकाशी, 7 दिसंबर (हि.स.)। हर्षिल क्षेत्र में रक्षासूत्र आंदोलन के तहत देवदार के पेड़ों को रक्षासूत्र बांध कर रक्षा का संकल्प लिया गया।
रविवार को रक्षा सूत्र आंदोलन के प्रणेता सुरेश भाई और महिला नेत्री कल्पना ठाकुर समेत देश के नेतृत्व में देश के कई हिस्सों से लोग हर्षिल पहुंचे और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवदार के पेड़ों को रक्षासूत्र बांध कर संरक्षित करने का संकल्प लिया। रक्षासूत्र आंदोलन के प्रणेता सुरेश भाई ने बताया कि यहां आल वेदर रोड कटिंग के लिए सघन देवदार के जंगल में स्थित पेड़ों पर निशान लगाए गये हैं। आंदोलन का उद्देश्य हल हाल में पेड़ों का संरक्षण है।
सुरेश भाई ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राजदूत डॉ कर्ण सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। इसके अलावा हर्षिल की पूर्व प्रधान बसंती नेगी, सुखी गांव के पूर्व सैनिक मोहन सिंह राणा, ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर, पर्वतारोही डॉ हर्षवंती बिष्ट, प्रसिद्ध समाजसेविका राधा बहन समेत अन्य इस आंदोलन से जुड़े हैं। आज रक्षा सूत्र बांधने में हेमन्त ध्यानी, गीता गैरोला, मस्तु रमोला, भोपाल चौधरी, सुशीला भंडारी आदि मौजूद रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

