टिहरी विधानसभा को ओबीसी में शामिल करने का प्रस्ताव आयोग को भेजा

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। टिहरी विधानसभा को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के लिए जिला प्रशाासन ने प्रस्ताव ओबीसी आयोग को भेज दिया है। विधायक किशोर उपाध्याय इस मामले में लंबे समय से शासन-प्रशासन स्तर पर पैरवी कर रहे हैं।

विधायक उपाध्याय ने बताया कि उत्तरकाशी और प्रतापनगर क्षेत्र की तरह टिहरी को भी ओबीसी में शामिल करने की उनकी मांग लंबे समय से चल रही है। कहा कि टिहरी बांध के कारण उक्त दोनों क्षेत्रों की तरह टिहरी विधानसभा के लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ी है। जिसके आधार पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने सोमवार को ओबीसी आयोग के सचिव को पत्र भेजकर विधायक किशोर की ओर से की गई पैरवी का अवलोकन कर टिहरी विधानसभा में रहने वाले विभिन्न समुदायों का विवरण तैयार करने के साथ ही ओबीसी में शामिल करने की अपेक्षा की है।

जिला प्रशासन ने टिहरी और जाखणीधार में रहने वाले विभिन्न समुदायों की सूची तैयार कर आयोग को प्रस्तुत की है। डीएम नितिका ने मामले में आयोग से ओबीसी में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा है। विधायक किशोर ने उम्मीद जताई कि यह मांग सरकार और आयोग जरूर पूरा करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story