प्रो. वाईपी रैवानी गढ़वाल विवि के कुलसचिव नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
प्रो. वाईपी रैवानी गढ़वाल विवि के कुलसचिव नियुक्त


देहरादून, 08 अप्रैल (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में प्रो. वाईपी रैवानी को कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रो. रैवानी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं। इससे पूर्व कुलसचिव का दायित्व अनीस-उज-जमान संभाल रहे थे। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह द्वारा जारी आदेश में प्रो. रैवानी को कुलसचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वे विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए कुलसचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story