प्रो. रजनीश पांडे बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव

WhatsApp Channel Join Now
प्रो. रजनीश पांडे बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव


ख्नैनीताल, 31 जुलाई (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। कुलपति की सहमति के आधार पर इस संबंध में सहायक कुलसचिव ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। प्रो. पांडे ने कुलसचिव का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

प्रो. रजनीश पांडे वर्तमान में कला संकायाध्यक्ष व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष भी हैं। इससे पूर्व वह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और आईपीएसडीआर के निदेशक का दायित्व भी निभा चुके हैं। उनके कुलसचिव नियुक्त होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार तथा एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. संजय पंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. रितेश साह, डॉ. ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story