कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कार्यभार संभाला

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कार्यभार संभाला


नैनीताल, 01 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. लोहनी वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति हैं और राजभवन की ओर से उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

कार्यभार ग्रहण करने पर कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. संजय पंत, प्रो. अमित जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. एसएस बरगली, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, राकेश कुमार, डॉ. सावित्री कैड़ा, डॉ. शिरीष मौर्य, डॉ. रीना सिंह, नवीन पनेरू और डॉ. चंद्रकला रावत ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और डॉ. शिवांगी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर प्रो. लोहनी का अभिनंदन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story