श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. जोशी को मिला छह माह का विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. जोशी को मिला छह माह का विस्तार


देहरादून, 10 अप्रैल (हि.स.)। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल के कुलपति प्रो. एनके जोशी को कार्यकाल में विस्तार दिया गया है। विश्वविद्यालय अधिनियम-2011 की धारा 10(9) के तहत राज्य सरकार की सहमति से उन्हें 12 अप्रैल 2026 से अधिकतम छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रो. जोशी को 12 अप्रैल 2023 को तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक कुलपति नियुक्त किया गया था। उनका वर्तमान कार्यकाल 11 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। नए कुलपति की चयन प्रक्रिया जारी होने के कारण प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story