त्रिवेणी कौथिग के अंतर्गत शतरंज में प्रिया, अर्पित, तनुज बने विजेता

WhatsApp Channel Join Now
त्रिवेणी कौथिग के अंतर्गत शतरंज में प्रिया, अर्पित, तनुज बने विजेता


नई टिहरी, 29 नवंबर (हि.स.)। त्रिवेणी कौथीग एवं पर्यटन महोत्सव में खेल आयोजनों के तहत शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं कराई गई। रविवार को सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार में बालक और बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग की शतरंज और कैरम प्रतियोगिता का पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के शुभारंभ किया।

उन्होंने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि कि शतरंज बालिका वर्ग अंडर-21 में केवि की प्रिया प्रथम, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल की समीक्षा द्वितीय रही। अंडर-14 बालक वर्ग में डीकेजी के अर्पित चौहान विजेता, केवि के दक्ष सकलानी उपविजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में सेंट एंथोनी के तनुज रावत प्रथम और दिव्यांश राणा द्वितीय रहे।

अंडर-21 बालक वर्ग में एसआरटी परिसर के नितेश कुमार पहले, एनटीआईएसी के आदित्य चौहान दूसरे स्थान पर रहे। युगल कैरम स्पर्धा बालिका वर्ग में तनुजा व सीमा रागड़ पहले, वंदना व साक्षी दूसरे बालक युगल वर्ग में भुवनेश व साहिल पहले, आर्यन व आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज में निर्णायक के रूप में ईई दीपक पाल आर्य, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी गरवीन भट्ट जबकि कैरम के चक्रधर भद्री, राजेंद्र डोभाल, दर्शन गुसाई निर्णायक रहे। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक यशपाल रावत, मनोज नेगी, दिनेश रावत, नरेश मोहन भट्ट, भरत राम बडोनी, अरविंद रावत, संजय घिल्डियाल, विजेंद्र नेगी, दुर्गा रावत शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story