लाभार्थी सम्मेलन में दी आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now
लाभार्थी सम्मेलन में दी आर्थिक सहायता


पौड़ी गढ़वाल, 23 फ़रवरी (हि.स.)। विधायक कार्यालय में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कई जरूरतमंद लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद लोगों के दुख सुख में साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर है। कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा एंव स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की रहती है जिससे गरीब लोगों को इलाज करवाने और बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में कोई कठिनाई न हो।

इस मौके पर मनीष सिंह, सुलोचना देवी, मुन्नी देवी, भुवनेश्वरी देवी, मदनमोहन नौटियाल, विजय सिंह, यशोदा देवी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story