केन्द्रीय विद्यालय के लिए अप्रोच रोड एक माह में करें तैयार: डीएम

WhatsApp Channel Join Now
केन्द्रीय विद्यालय के लिए अप्रोच रोड एक माह में करें तैयार: डीएम


नई टिहरी, 24 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय के नवीन परिसर में भवन निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। भाभी वहां आवाजाही के लिए अप्रोच रोड का निर्माण अभी शेष है। डीएम नितिका खंडेलवाल ने नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माणदायी संस्था को एक माह के भीतर अप्रोच रोड का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान और बास्केटबॉल व वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण भी निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा।

डीएम नितिका ने निरीक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यालय परिसर में खेल मैदान और दोनों खेल कोर्ट के साथ अप्रोच रोड का निर्माण होना बाकी है। उन्होंने भवन की शेष फिनिशिंग और अन्य कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि विद्युत और अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास, सीढ़ियों, रेलिंग और फर्श की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं विद्यालय संचालन से पहले पूरी तरह व्यवस्थित की जाएं। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य मोनिका बजाज को विद्यालय शिफ्टिंग की तैयारियां पूरी रखने को कहा। सुझाव दिया कि पहले चरण में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नए परिसर में संचालित की जाएं। इसके बाद अन्य कक्षाओं को भी चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विद्यालय परिसर के समीप संचालित गौशाला का निरीक्षण करने पर पता चला कि निर्माण कार्य से निकले मलबे के कारण गायों के जंगल में चुगान के लिए जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएम ने निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधियों को रास्ते को शीघ्र चाक-चौबंद करने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782440 Articles

Share this story