श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के प्रवीन अध्यक्ष बने

WhatsApp Channel Join Now
श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के प्रवीन अध्यक्ष बने


नई टिहरी, 11 सितंबर (हि.स.)। श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति कोटी कालोनी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें नगर पालिका टिहरी के पूर्व सभासद प्रवीन रावत को यूनियन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शुक्रवार को टिहरी बांध की झील किनारे कोटी कालोनी में बोट यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

यूनियन में भूपेंद्र राणा को उपाध्यक्ष, अनूप पंवार सचिव, प्रवीन रावत कोषाध्यक्ष और सौरव पंवार सह सचिव चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीन रावत ने कहा कि संगठन की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। कहा कि टिहरी झील में वर्तमान में 100 से अधिक बोट, फ्लाई बोट, दो क्रूज सहित कई अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में बोट संचालकों की दिक्कतों को हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यूनियन के पूर्व पदाधिकारियों से भी सहयोग की अपील की है। साथ ही पर्यटन विभाग, टाडा और जिला प्रशासन से समस्याएं हल करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, वीरेंद्र रावत, मनीष रावत मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story