ड्रग निरीक्षक कार्यालय पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
ड्रग निरीक्षक कार्यालय पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन


हरिद्वार, 07 मार्च (हि.स.)। शिवालिक नगर स्थित ड्रग निरीक्षक कार्यालय पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। कई वर्षों से एक ही अधिकारी एक स्थान पर है। भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को हटाती नहीं है। किसी किसी अधिकारी पर भाजपा सरकार बहुत मेहरबान रहती है।

इस सरकार को अधिकारी चला रहे हैं। हर तीन वर्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाता है लेकिन यह नियम हर किसी पर लागू नहीं किया जा रहा है। वर्षों तक अधिकारी एक स्थान पर रहकर अपने पद का दुरुपयोग करता है।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे अधिकारियों और सरकार के गठजोड़ को जनता बीच लाएगी।

राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार में दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अधिकारी मनमानी कर रहे है। इनके खिलाफ कुछ कहो तो झूठा मुकदमा दर्ज करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता, मंत्री भी अधिकारियों से परेशान हैं। जब तक वर्षों से एक ही स्थान पर टिके अधिकारियों, कर्मचारियों को स्थानांतरित नहीं किया जाता कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।

इस अवसर पर अमित गुप्ता, अंकुर सैनी, लक्ष्य चौहान, बन्नी ठाकुर, ऋषि कुमार, कान्हा शर्मा, मृत्युंजय पांडे, राहुल शर्मा, मयंक त्यागी, हरजीत मेहरा, विवेक बाबरे, पवन चौहान, आशीष पंवार आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story