आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को पुलिस ने किया प्रशिक्षित

WhatsApp Channel Join Now
आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को पुलिस ने किया प्रशिक्षित


नई टिहरी, 17 सितंबर (हि.स.)। टिहरी पुलिस ने जीआईसी नागदेव पथल्ड में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी। छात्रों को विभिन्न सामाजिक और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सेल्फ डिफेंस तकनीकों और व्यवहारिक उपायों की जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए हमेशा एलर्ट रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑन लाइन धोखाधड़ी के प्रति भी जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। संचार तकनीकी युग में फ्रॉड से बचने के लिए ओटीपी, पिन, पासवर्ड, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड, ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी की जा रही है। इसलिए सबको सतर्क रहने की जरूरत है। छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि का भी सावधानी से उपयोग करने के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि चंबा पुलिस ने बुधवार को जीआईसी नागदेव पथल्ड में विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर उससे दूर रहने और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। पुलिस ने बताया कि अगर कभी कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो 1930 पर शीघ्र सूचना दें।

उन्होंने कहा गया कि गांव क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस थाना और पुलिस चौकी को सूचित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story