पुलिस लाइन में तीज की धूम, सुनीता बनीं तीज क्वीन

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस लाइन में तीज की धूम, सुनीता बनीं तीज क्वीन


देहरादून, 21 अगस्त (हि.स.)। पुलिस लाइन देहरादून में शुक्रवार को हरियाली तीज का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में तीज के पारंपरिक झूले, लोकगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत, नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरमीत कौर और विशिष्ट अतिथि गीता धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि गुरमीत कौर और विशिष्ट अतिथि गीता धामी ने पुलिस परिवार की महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात कर्तव्यों में जुटे रहते हैं, ऐसे आयोजन उन्हें परिवार के साथ खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में सुनीता जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर तीज क्वीन का खिताब जीता। रजनी रावत फर्स्ट रनरअप और नेहा और पार्वती सेकंड रनरअप रहीं। बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में कु.भूमि ने प्रथम, कु. रागनी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले वैभव सिंह और अभिनव राणा और नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षित चौधरी को सम्मानित किया गया।

समारोह में पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के परिजनों और बड़ी संख्या में पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story