गंगा घाट पर टप्पेबाजी की घटना का किया खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
गंगा घाट पर टप्पेबाजी की घटना का किया खुलासा


पौड़ी गढ़वाल, 25 मई (हि.स.)। लक्ष्मणझूला पुलिस ने गंगा घाट पर टप्पेबाजी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीती 23 मई को फरीदाबाद निवासी नरेन्द्र पुनिया ने कोतवाली लक्ष्मणझूला में शिकायत देते हुए बताया था कि गीता भवन के सामने गंगा घाट पर स्नान के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी कार से गाड़ी की आरसी, उनकी एवं उनके पिता की60 हजार की टाइटन की घड़ियां, 65 हजार नगदी, उनका एवं उनकी पत्नी का आधार कार्ड, एसबीआई बैंक के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड, गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर दिए हैं।

पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदजा दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया। एसएसपी ने बताया कि गठित टीम द्वारा व्यापक स्तर पर जांच एवं मामले में खोजबीन शुरू की, घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से सूचनाएं एकत्रित की गईं, दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि घटना को तीन शातिर टप्पेबाजों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों अश्विन बाबूराव कछवाय, विशाल रणवीर चौहान व चेतन बाबूराव कछवाय की पहचान कर उन्हें चौरासी कुटिया लक्ष्मणझूला के पास से गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये माल को भी बरामद किया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश, नवीन पुरोहित, मनोज रमोला, सुवर्धन, बलवीर सिंह, संदीप चौहान, प्रतीक चौधरी, दिनेश दिलवाल, पीआरडी विमल बिष्ट शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story