कवयित्री जोनाकी रे का एकल कविता पाठ 8 मई को

WhatsApp Channel Join Now
कवयित्री जोनाकी रे का एकल कविता पाठ 8 मई को


नैनीताल, 05 मई (हि.स.)। विश्वकवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय की रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ के तत्वावधान में आगामी 8 मई को पूर्वाह्न 11.30 बजे डीएसबी परिसर नैनीताल के अंग्रेजी विभाग के व्याख्यान कक्ष में अंग्रेजी कवयित्री, लेखिका एवं संपादक जोनाकी रे का एकल कविता-पाठ एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य ने बताया कि ‘फायर फ्लाई मेमोरीज’ और ‘लेसन्स इन बेंडिंग’ जैसी पुस्तकों की लेखिका जोनाकी रे ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर तथा अमेरिका की इलिनोइस यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें वर्ष 2019 में आइसलैंड राइटर्स रिट्रीट एलुमनी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पीठ के समन्वयक मोहन सिंह रावत के अनुसार वह वर्ष 2017 में ऑक्सफोर्ड बुक्स इंटरनेशनल पोएट्री कॉन्टेस्ट की विजेता भी रह चुकी हैं और उनकी रचनाएं पोएट्री वेल्स, द रमपस, इंडियन लिटरेचर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story