लगातार अभ्यास करने से ही मिल सकती है खिलाड़ियों को सफलता: धनाई

WhatsApp Channel Join Now
लगातार अभ्यास करने से ही मिल सकती है खिलाड़ियों को सफलता: धनाई


नई टिहरी, 22 सितंबर (हि.स.)। राजकीय माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी पीआईसी में शुरू की गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बालिका वर्ग की अंडर-17 में चंबा ने नरेंद्रनगर को 2-1 से हाराया।

पीआईसी बौराड़ी में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाईं, जाखणीधार प्रमुख राजेश नौटियाल, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है। प्रतियोगिता के पहले दिन में अंडर- 17 बालिका वर्ग में चंबा ने नरेंद्रनगर को 2- 1 से हराया।

कीर्तिनगर ने जौनपुर को 2-0 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में भिलंगना ने जाखणीधार को 2- 1 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में नरेंद्रनगर ने थौलधार को 2- 1 से हराया। कीर्तिनगर ने भिलंगना को 2- 0 से हराया। कीर्तिनगर ने प्रतापनगर को 2- 0 से हराया। जाखणीधार ने चंबा को 2- 1 से हराया। बताया गया कि शिक्षक देवेंद्र पुंडीर और शिक्षिका सरिता पुंडीर ने खिलाड़ियों के लिए मेडल प्रदान किए हैं।

इस मौके पर बीईओ तस्लीम कुरैशी, जिला समन्वयक विनोद नेगी, यशपाल सिंह रावत, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, राष्ट्रीय रेफरी सुरेश बिजल्वाण, दाताराम भट्ट, सुरेंद्र चौधरी, भरत राम बडोनी, चक्रधर प्रसाद भद्री, मनोज असवाल, मदन मोहन सेमवाल, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, राकेश बधानी, मुकेश उनियाल, आनंद राणा, दिनेश रावत, राजेंद्र चौहान और सीमा रावत आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story