पीपलकोटी टनल हादसा: घायल श्रमिकों से मिले धामी

WhatsApp Channel Join Now
पीपलकोटी टनल हादसा: घायल श्रमिकों से मिले धामी


चमोली, 14 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचकर पीपलकोटी के मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे में रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से श्रमिकों के उपचार की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती है और टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

धामी ने बताया कि प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वार्ता की गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल

Share this story