नाटी किंग कुलदीप शर्मा के गीतों में झूमे छात्र

WhatsApp Channel Join Now
नाटी किंग कुलदीप शर्मा के गीतों में झूमे छात्र


उत्तरकाशी, 24 अप्रैल (हि.स.)। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं छात्र संघ समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समारोह का दूसरा दिन हिमाचल के नाटी किंग कुल दीप शर्मा की की शानदार प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा से गूंज उठा, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

हिमाचल के नाटी किंग गायक कुल दीप शर्मा की नाटियों की धुन पर सैकड़ों की भीड़, जिसमें छात्र छात्राएं जमकर थिरकने को मजबूर हो गई। उनके कार्यक्रमों में पहाड़ी संस्कृति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

नाटि किंग ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया, जिसके बाद नाटी किंग ने अपने गानों में कि आंद जांद सिटी मारदे.., ओ शिल्पा, दो पल की जिंदगी कल क्या हो क्या पता, तेरे ख़ातिर सहित दर्जनों गानों से दर्शकों को खूब नचाया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एकल गायन प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विविध रागों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत नाटक मंडली द्वारा सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया।

इसके बाद आयोजित शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने भरतनाट्यम एवं कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में लोकप्रिय लोक गायक कुलदीप शर्मा की प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से पूरे परिसर को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक पुरोला के प्रतिनिधि के रूप में मोहित शाह , राजवीर शाह, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान,सभासद मनीष पंवार, महावीर सिंह चौहान, देवराज सिंह बिष्ट, अमेरिकन पुरी, श्रीमती मधु भट्ट एवं श्रीमती संतोषी राणा सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में छात्रसंघ प्रभारी डॉ. बचन लाल , सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. विनीता कोहली, डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार, डॉ . विश्वनाथ राणा, डॉ जयलक्ष्मी रावत, डॉ शिक्षा सेमवाल आदि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, सचिव शुभम चमोली, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट आदि समस्त छात्र संघ पदाधिकारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story