जनता प्रत्येक जनप्रतिनिधि से लें उनके कार्यकाल का हिसाबः धनाई

WhatsApp Channel Join Now
जनता प्रत्येक जनप्रतिनिधि से लें उनके कार्यकाल का हिसाबः धनाई


नई टिहरी, 30 सितंबर (हि.स.)। जन संवाद का सिलसिला जारी रखते हुए भाजपा नेता व पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने चंबा ब्लॉक के भंडार गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। अपने कार्यकाल में चंबा क्षेत्र के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए जन आशीर्वाद लिया।

बुधवार को भंडार गांव के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार,की समस्याएं हल न होने पर चिंता जताई है। पूर्व मंत्री धनाई ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल के बाद रोजगारपरक संस्थानों और योजनाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे आगे इन योजनाओं को शुरू करेंगे।

बता दें कि इन दिनों धनाई 2012-17 के बीच में स्वीकृत विकास योजनाओं का लेखा-जोखा पम्पलेट्स के माध्यम से ग्रामीणों के बीच रख रहे हैं। कहा कि जो लोग भी वोट मांगने आए, उनसे हिसाब लें। उन्होंने ग्रामीणों से वोट की कीमत पहचानने और बेहतर प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है, ऐसे में सही निर्णय लेने से ही क्षेत्र का विकास संभव है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story