दुग्गड़ा-चौकी-जाखी-डागर सड़क पर पैच वर्क कार्य शुरू

WhatsApp Channel Join Now
दुग्गड़ा-चौकी-जाखी-डागर सड़क पर पैच वर्क कार्य शुरू


नई टिहरी, 02 नवंबर (हि.स.)। कीर्तिनगर ब्लॉक में दुग्गड़ा से चौकी-जाखी-डागर तक जाने वाले मोटर मार्ग की मरम्मत और पैच वर्क का कार्य पीएमजीएसवाई ने शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को सुरक्षित आवागन की सुविधा मिलेगी।

बता दें कि उक्त मोटर मार्ग डागर पट्टी के आराध्य सिद्धपीठ माणिकनाथ और प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर तक पहुंचने का एक मात्र प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग का महत्व केवल ग्रामीण आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय पर्यटन की दृष्टि से भी यह बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर ने मार्ग पर पैच वर्क का कार्य शुरू कराया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता शिवम रावत ने कहा कि मोटर मार्ग पर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि जिन स्थानों पर डामर उखड़ने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, उनका निराकरण कराया गया है। वर्तमान में मोटर मार्ग पर पैचवर्क का कार्य गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story