पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

WhatsApp Channel Join Now
पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत


नैनीताल, 13 मई (हि.स.)। नगर के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार का सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से 77 प्रतिशत विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता के साथ सफलता प्राप्त की।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार विज्ञान वर्ग में 42, वाणिज्य वर्ग में 23 तथा कला वर्ग में 8 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। विद्यालय में प्रियांशु जोशी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गुरु चौधरी ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनंत अग्रवाल एवं मनन मिनोचा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमृतांशु ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने भी परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समन्वय से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story