वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह में विद्या मंदिर के छात्रों के मध्य कराई चित्रकला
नई टिहरी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। टिहरी डैम वन प्रभाग की ओर से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विद्या मंदिर नई टिहरी के विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। वीरवार को वन विकास भवन नई टिहरी में डीएफओ टिहरी डैम रविंद्र पुंडीर ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। कहा कि वन्य जीव इको सिस्टम का बड़ा हिस्सा हैं।
ऐसे में मावन और वन्य जीवों के बीच में संतुलन बना रहना चाहिए। प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने वन्य प्राणियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेंजर आजम खान भी मौजूद रहे। इधर, जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हटवाल सकलाना के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
विद्यार्थियों ने परिसर में जमी घास और झाड़ियां हटाई। वहीं स्कूल के रास्ते और आसपास खिबरे 20 किलो से अधिक प्लास्टिक कूड़ा को एकत्रित कर निस्तारित किया। प्रधानाध्यापक सतेंद्र सरियाल ने बताया कि सेवा संकल्प के तहत यह आयोजन किया है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने बताया कि विकसित भारत 2047 के लिए सभी का योगदान जरूरी है।
उन्होंने सभी छात्रों से सामाजिक कार्यों में सहयोग की अपील की। इस मौके पर प्रदीप उनियाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला हटवाल, कृष्णा नेगी, अंशुल हटवाल, रोहित हटवाल, प्रियांशी, गौरी, अनुराग, रिया, पिया, महेश, दिव्या मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

