डीएसबी परिसर में दो शोधार्थियों की पीएचडी की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न
नैनीताल, 24 मार्च (हि.स.)। नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में सुमति राठौर और वानिकी विभाग में शोधार्थी कोमल जोशी की की पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. शैलेंद्र गोयल ने विशेषज्ञ के रूप में सुमति राठौर परीक्षा संपन्न कराई। सुमति राठौर ने डॉ. एसएस सामंत तथा प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में ग हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के स्थानीय समुदाय द्वारा पुष्पीय विविधता से संबंधित पारंपरिक ज्ञान एवं प्रथाओं पर शोध किया। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी की उपस्थिति में आयोजित परीक्षा में उन्होंने शोध कार्य पूर्ण किया।
वहीं परिसर के वानिकी विभाग में शोधार्थी कोमल जोशी ने मध्य हिमालय में बांज के वनों के पुनर्जनन पर व्यवधान एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव विषय पर डॉ. जीत राम एवं डॉ. आशीष तिवारी के निर्देशन में शोध पूरा किया है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के प्रो. सुजीत कुमार लवानिया ने विशेषज्ञ के रूप में मौखिकी परीक्षा संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. हरीश बिष्ट, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. श्रुति साह, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. नीता आर्य, डॉ. इकराम जीत सिंह मान, डॉ. इरा तिवारी सहित अन्य शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

