मुनिकीरेती में ट्रांजिट कैंप खोलन का विरोध किया

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 04 सितंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी टिहरी का ट्रांजिट कैंप कार्यालय मुनिकीरेती ऋषिकेश खोले जाने का राज्य आंदोलनकारी शांति प्रसाद भट्ट ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस ट्रांजिट कैंप कार्यालय मुनिकीरेती में गढ़वाल कमिश्नर ने पुनर्वास समन्वय समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने भी अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मुनिकीरेती में बैठक की। कहा कि टिहरी जिले के भिलंगना, जौनपुर, प्रतापनगर, थौलधार के दूर दराज क्षेत्रों के लोग सरकार के इस निर्णय से सहमत नहीं है। कहा कि इससे लगता है कि भाजपा सरकार टिहरी जिले का अस्तित्व को समाप्त करने में लगी है। विभागीय कार्यालय को नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती शिफ्ट किया जा रहा है। जनता इस निर्णय का विरोध करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story