उत्तरा केयर अस्पताल में हुआ पहला ऑपरेशन

WhatsApp Channel Join Now
उत्तरा केयर अस्पताल में हुआ पहला ऑपरेशन


पौड़ी गढ़वाल, 20 मई (हि.स.)। उत्तरा केयर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर ने काम करना शुरू कर दिया है। श्रीनगर रोड़ स्थित इस थियेटर में पेट (हर्निया) का पहला सफल आपरेशन हुआ है। पौड़ी में किसी गैर सरकारी अस्पताल में यह पहला सफल आपरेशन किया गया है।

उत्तरा केयर हॉस्पिटल में अस्पताल के जनरल सर्जन डा. पवन यादव व उनकी टीम द्वारा यह पहला सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख में पहला ऑपरेशन सफलतापूर्वक। डा.पवन यादव ने बताया कि ऑपरेशन के पश्चात मरीज की स्थिति पूर्णत स्थिर व संतोषजनक है।

ईसा फाउण्डेशन के संस्थापक इन्द्रजीत सिंह नेगी ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉ. पवन यादव और पूरी मेडिकल टीम को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह अस्पताल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी एवं चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। सफल ऑपरेशन की मॉनिटरिंग व संपूर्ण व्यवस्थाओं का निर्देशन डा.वीएस टोलिया, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. जेपी चमोली और प्रबंधक मनोज गोबिल ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story