एकता दिवस पर कार्मिकों को दिलाई शपथ, रन फॉर यूनिटी में दौड़े लोग

WhatsApp Channel Join Now
एकता दिवस पर कार्मिकों को दिलाई शपथ, रन फॉर यूनिटी में दौड़े लोग


नई टिहरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। डीएम नितिका खंडेलवाल ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। शनिवार को डीएम ने नितिका ने कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

इधर, लंबगांव में पुलिस थाना की ओर से रन फॉर यूनिटी के तहत राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस जवानों, राजकीय महाविद्यालय लंबगांव, जीआईसी लंबगांव, महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों, व्यापार मंडल के सदस्यों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों भाग लिया। दौड़ महाविद्यालय लंबगांव से होकर बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर स्थित पिपलोगी बैंड तक आयोजित की गई।

इस मौके पर थानाध्यक्ष महिपाल रावत ने दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार, प्रधानाचार्य धनराज कोहली, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, युद्धवीर राणा, लोकपाल कंडियाल, चंद्रशेखर पैन्यूली, आनंद रावत, नीरज कुमार मौजूद थे।

वहीं नरेंद्रनगर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एकता दिवस पर कॉलेज परिसर में शिविर लगाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज फोंदणी ने प्राचार्य प्रो. वीएस नेगी के मार्गदर्शन में शपथ दिलाई। वहीं परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story