वीबी -जी राम जी में ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था हाे बहाल

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 21 अगस्त (हि.स.)। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने वीबी जीरामजी योजना में श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति में आ रही समस्या को लेकर एक दिन का धरना दिया। उन्हाेंने कहा कि जनहित में तत्काल ऑफलाइन की सुविधा दी जाए। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत गांव ऐसे हैं, जहां संचार नेटवर्क की परेशानी बनी है। जिसके कारण श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है।

क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति विकट होने के कारण कई गांवों में मोबाइल से बात तक नहीं हो पाती है। ऑनलाइन उपस्थिति के कारण ग्रामीणों को योजना के तहत किए जाने कार्यों से वंचित रहना पड़ रहा है। जिसका असर गांव के विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। पूर्व की भांति ऑफलाइन व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। समस्या हल न हाेने पर उन्हाेंने आंदाेलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान शांति प्रसाद गौड़, सरदार सिंह पंवार, जगपाल पंवार, वासुदेव लेखवार, जीतमणी, सरस्वती रावत, रीना बिष्ट, मीनाक्षी चौहान, कुसुम रावत, मदन मोहन सेमवाल, कमल रावत, विक्रम सिंह, सुमन पंवार, दिनेश रावत, बलबीर सिंह सरिता देवी, विनीता पंवार, गीता राणा, स्वाति बिजल्वाण, अंजिता रावत, प्रियंका, शीला, आरती जोशी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story