अधिकारी धयान रखें कि एक ही शिकायत बार-बार न आए: डीएम

WhatsApp Channel Join Now
अधिकारी धयान रखें कि एक ही शिकायत बार-बार न आए: डीएम


नई टिहरी, 31 अगस्त (हि.स.)। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 42 शिकायतें दर्ज हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक शिकायत बार-बार न आए।

पाली गांव की अंजना देवी ने निर्माणाधीन पर्यटन सड़क के कारण उनके आवास की छत क्षतिग्रस्त की शिकायत पर डीएम ने लोनिवि को मौके पर जाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। लंबगांव के केशव रावत ने प्रतापनगर सहित जिले में श्रमिक कार्ड बनवाने के नाम पर ठेकेदारों द्वारा प्रमाणपत्र के लिए धनराशि की शिकायत पर डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को जांच कर पंजीकरण सत्यापन के निर्देश दिए। कहा यदि किसी सीएससी केंद्र के स्तर पर भी अनियमितता सामने आती है तो उसका पंजीकरण निरस्त करें।

मोटणा के प्रधान प्रदीप सिंह ने 25 दिनों से लापता रेशमा देवी का अब तक कोई सुराग न मिलने और ससुराल पक्ष की भूमिका संदिग्ध होने के मामले में डीएम ने पुलिस विभाग को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। दिखोल गांव निवासी दिव्यांग जसपाल सिंह ने समस्याएं बताई। मांजाफ की मंजू देवी, ललिता देवी ने आर्थिक सहायता की मांग की। इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, प्रशिक्षु आईएएस ज्योति, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, डीडीओ मोहम्मद असलम मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story