नैनीताल में छात्र महासंघ अध्यक्ष से कथित दुर्व्यवहार पर एनएसयूआई का विरोध

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में छात्र महासंघ अध्यक्ष से कथित दुर्व्यवहार पर एनएसयूआई का विरोध


नैनीताल, 21 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल में कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई-एनएसयूआई ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड्वाल के साथ पुलिस कर्मियों पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार एवं मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है और प्रकरण की निंदा करते हुए एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोपित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि मोटाहल्दू क्षेत्र में छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड्वाल के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, जो कि अस्वीकार्य है। इससे छात्र समुदाय में आक्रोश है।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन सोंपने वालों में एनएसयूआई के आयुष आर्या, अभिषेक कुमार सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story