कुमाऊं विवि के पूर्व सहायक कुलसचिव रजवार का निधन, कूटा ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विवि के पूर्व सहायक कुलसचिव रजवार का निधन, कूटा ने जताया शोक


नैनीताल, 19 जुलाई (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व सहायक कुलसचिव व कर्मचारी नेता एनएस रजवार का रविवार को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने गहरा शोक व्यक्त किया है, और उनके निधन को विश्वविद्यालय परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी तथा एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. भुवन आर्य और डॉ. नंदन मेहरा आदि पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय रजवार उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सक्रिय आंदोलनकारी होने के साथ ही कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत एक प्रमुख कर्मचारी नेता भी रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन व कर्मचारी संगठनों में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story