प्रधानाचार्य पद की सीधी भर्ती की विज्ञप्ति निरस्त की जाए : राजकीय शिक्षक संघ

प्रधानाचार्य पद की सीधी भर्ती की विज्ञप्ति निरस्त की जाए : राजकीय शिक्षक संघ
WhatsApp Channel Join Now
प्रधानाचार्य पद की सीधी भर्ती की विज्ञप्ति निरस्त की जाए : राजकीय शिक्षक संघ


देहरादून, 13 मई (हि.स.)। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की राजीव नवोदय देहरादून में 13 जनपदों एवम् दोनों मंडल कार्यकारिणी की प्रांतीय कार्यकारिणी ने बैठक की जिसमें ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रधानाचार्य पदों पर जो विभागीय भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई उसको निरस्त किया जाये।

बैठक में सौ फीसद पदोन्नति की बात एक स्वर में की गयी और साथ ही महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं मंत्री शिक्षा ने संगठन को शिक्षकों के माँगों के ठोस निस्तारण के लिए अश्वासन दिया गया। संगठन ने खेद व्यक्त किया और सामूहिक निर्णय लिया कि अगर सरकार, शासन प्रधानाचार्य भर्ती को स्थगित नहीं करती और संगठन से विचार विमर्श नहीं किया जाता है। साथ ही संगठन के समझौतों पर पांच जून तक शासनादेश निर्गत नहीं किये जाते हैं तो राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड प्रदेश स्तर पर विशाल आंदोलन के लिए बाध्य ही नहीं होगा।

बैठक में राम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष, रमेश पैन्युली प्रांतीय महामंत्री, राजकुमार चौधरी उपाध्यक्ष, जगदीश बिष्ट संयुक्त मंत्री, लक्ष्मण कोषाध्यक्ष, कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष गोकुल मार्तोलिया, मंत्री रवि शंकर गुसाईं, कृष्णा बिष्ट गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, श्याम सिंह सरियाल मंत्री, विवेक पांडेय, नमिता पाठक आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/रामानुज

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story