जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ ग्रहण

WhatsApp Channel Join Now
जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ ग्रहण


नैनीताल, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं जिला बार संघ के संरक्षक प्रशांत जोशी ने अध्यक्ष अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी तथा कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार एवं मोहम्मद बिलाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने अधिवक्ताओं को समाज का पथप्रदर्शक बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं तथा सांसद निधि से अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि डॉ. नारायण सिंह जंतवाल एवं डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भी पदाधिकारियों को बधाई दी।

अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखने की बात कही, जबकि सचिव संजय सुयाल ने बार भवन के जीर्णोद्धार एवं तहसील परिसर में चौंबर उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद, मनीष मोहन जोशी, दीपक रुवाली, नीरज साह, एमबी ढैला, मान सिंह बिष्ट, राजेंद्र मेहरा, राजेंद्र पाठक, शरत साह, घनानंद बर्थवाल, ज्योति प्रकाश, राजेश चंदोला, अशोक मौलेखी, ओंकार गोस्वामी, पंकज कुमार, प्रमोद बहुगुणा, गिरीश खोलिया, पुलक अग्रवाल, अखिलेश साह, सुशील शर्मा, पंकज बिष्ट, भुवन जोशी, बलवंत सिंह, राम सिंह रौतेला, अनिल बिष्ट, प्रदीप परगाईं, दया किशन पोखरिया, राकेश सुयाल, शिवांशु जोशी, सोहन तिवारी, राजेंद्र भैसोड़ा, मोहम्मद खुर्शीद, शारिक अली खान, रवि कुमार, नीलेश भट्ट, नवीन पंत, प्रदीप प्रसाद, सबीना उस्मान, प्रीति साह, किरन आर्या, पूजा साह, हेमा शर्मा, कमला अधिकारी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story