जीएमवीएन की नवनियुक्त निदेशक सुषमा का टिहरी में स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
जीएमवीएन की नवनियुक्त निदेशक सुषमा का टिहरी में स्वागत


नई टिहरी, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल को गढ़वाल मंडल विकास निगम का निदेशक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुषमा जैसी अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को सरकार में दायित्व मिलने से संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

रविवार को टिहरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी मंडल के अध्यक्ष विजय कठैत के नेतृत्व में डाइजर से पार्टी कार्यालय तक जीएमवीएन की निदेशक बनाई गई सुषमा उनियाल का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। उनियाल ने मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार व्यक्त किया।

कहा कि पार्टी और सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का प्रयास करेंगी। दायित्वधारी राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई और जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है।

इस मौके पर जिला महामंत्री बलवंत रावत, चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी, गोविंद रावत, अवंतिका भंडारी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, राजेंद्र डोभाल, शांति खंडूरी, विमला खणका, उर्मिला राणा, लक्ष्मी रावत, मधु भट्ट, सरस्वती नेगी, निर्मला बिजल्वाण, बीना राणा, आरती सेनवाल, मनीष राणा, तौफीक अहमद, असर अली, अनुज उनियाल, अमित रावत मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story