निमोनिया से होने वाली मृत्यु को कम करना सरकार का लक्ष्य : अमनदीप कौर

WhatsApp Channel Join Now
निमोनिया से होने वाली मृत्यु को कम करना सरकार का लक्ष्य : अमनदीप कौर


देहरादून, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर मिशन निदेशक अमनदीप कौर ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नवजात शिशुओं की देखभाल के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निमोनिया से बच्चों में होने वाली मृत्यु को कम करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।

राज्य में शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए 15 से 21 नवंबर तक ‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसमें कंगारू मदर केयर व स्तनपान को बढ़ावा देने और बीमार शिशुओं की पहचान कर उचित उपचार किया जाएगा।

गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर मिशन निदेशक अमनदीप कौर ने इस संबंध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर गहनता से शिशुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए औषधियों और उपकरणों के साथ साथ प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही 10 नवम्बर से 29 फरवरी 2024 तक संचालित किये जाने वाले सांस अभियान (सांस अभियान) की समीक्षा बैठक की गयी। अभियान का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं में निमोनिया से होने वाली मृत्यु को कम करना है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/वीरेन्द्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story