आईटीआई की क्रिकेट प्रतियोगिता में नई टिहरी विजेता और चंबा उपविजेता

WhatsApp Channel Join Now
आईटीआई की क्रिकेट प्रतियोगिता में नई टिहरी विजेता और चंबा उपविजेता


आईटीआई की क्रिकेट प्रतियोगिता में नई टिहरी विजेता और चंबा उपविजेता


नई टिहरी, 21 नवंबर (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में नोडल संस्थान नई टिहरी की टीम विजेता और चंबा उपविजेता बना।

शनिवार को बौराड़ी स्टेडियम में आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों की खेल प्रतियोगिता के तहत लंबी कूद बालक वर्ग में यशराज, बालिका वर्ग में अंशिका, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मयंक चौहान और बालिका वर्ग में अंशिका, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विशाल, बालिका में अंशिका, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रविंद्र ने बाजी मारी।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना, आपसी सहयोग और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अपील की। आईटीआई नई टिहरी को सर्वश्रेष्ठ संस्थान घोषित करते हुए प्रथम स्थान प्रदान किया गया, जबकि आईटीआई चंबा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर कुलदीप रावत, विनोद बडोनी, संदीप, भुवनेश्वर सेमवाल, भारत भूषण बछेती, उमाशंकर सेमवाल, राजेश, मुकेश, सुनील, शिल्पी शर्मा, विवेक पंत, विनोद बिष्ट मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780801 Articles

Share this story