जन जागरण सत्याग्रह को विधायक किशोर ने दिया समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
जन जागरण सत्याग्रह को विधायक किशोर ने दिया समर्थन


नई टिहरी, 07 अगस्त (हि.स.)। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर जन जागरण सत्याग्रह धरना 6ठे दिन भी जारी रहा। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने धरना स्थल जाकर कर सत्याग्रह को समर्थन देते हुए निर्माण को लेकर प्रतिबद्धता जताई।

श्रीदेव सुमन पार्क नई टिहरी में जन जागरण सत्याग्रह धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने विधायक से जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनाने की मांग की। कहा कि यदि इणिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होता है तो जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनाया जाए। ताकि यहां के लोगों को भी लाभ मिले। विधायक ने कहा कि पहली प्राथमिक मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति है। धरने बैठे लोगों ने इस संबंध में विधायक को ज्ञापन भी सौंपा।

भट्ट ने ने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति तक सत्याग्रह जारी रखने को कहा। इधर टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के लोगों ने बौराड़ी स्थित मस्जिद में बैठक मुस्लिम समुदाय से समर्थन मांगा। समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल और सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने कहा कि नई टिहरी बांध विस्थापित शहर होने के बाद भी यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।

सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं। इस मौके पर महिपाल नेगी, देवेंद्र नौडियाल, जगजीत नेगी, रघुवीर थलवाल, शूरवीर रावत, चिरंजीव तिवाड़ी, मानवेंद्र रावत, धनीराम नौटियाल, कृष्णा भट्ट, रमेश नेगी, बिजलदास, कृपाल सिंह, रईस अहमद, मनोहर कुडियाल, शांति प्रसाद खंडूरी, पर्वत कुमाईं, कैरानंद भट्ट, श्रीराम भट्ट, गिरवीर कठैत, प्रदीप सिंह विकास बिजल्वाण, विक्रम तोपवाल, जमुना प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story