न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल की जीती सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now
न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल की जीती सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता


नई टिहरी, 29 अगस्त (हि.स.)। हॉकी के जादूगर नाम रोशन मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में एनटीआईएस (न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल) की टीम ने भागीरथीपुरम को 8-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। शनिवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने समापन किया। उन्होंने विजेता, उप विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी भेंट करते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने कड़ी परिश्रम और मेहनत के बल देश-दुनिया में हॉकी के क्षेत्र में लोहा मनवाया। कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन,टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि प्रथम सेमीफाइनल में एनटीआईएस ने बौराडी को 10-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में भागीरथीपुरम ने पौड़ीखाल को 8-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एनटीआईएस और भागीरथीपुरम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन फाइनल में एनटीआईएस और भागीरथीपुरम को 8-4 से हराकर विजेता बना। इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वयक यशपाल रावत, मनोज नेगी, युजवेंद्र चौहान, राकेश चंद, यशपाल, श्रेया चौहान, आकाश आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story