राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल देश की आन और बानः किशोर

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल देश की आन और बानः किशोर


नई टिहरी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पूर्व सीडीएस स्व. बिपिन रावत पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी की ओर से कथित अर्मादित टिप्पणी को लेकर भाजपाईयों आक्रोश प्रकट कर राहुल से देश और उत्तराखंड से माफी मांगने को कहा है।

मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पूरी पार्टी ने एनएसए डोभाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, उससे भाजपा ही नहीं पूरे देश के लोग क्षुब्ध हैं। राहुल को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने वाले लोगों हमें गर्व होना चाहिए। उन्हीं की वजह से हम देश में सुरक्षित हैं। कहा कि अजीत डोभाल ने आईबी में रहते हुए देश की सुरक्षा के लिए विदेशों में जाकर अपनी जान दांव पर लगाकर काम किया है।

ऑपरेशन ब्लू स्टार सहित कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर डोभाल ने देश की आन को बढाया है। पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की भी उन्होंने महत्वपूर्ण सुरक्षा की। स्व. राजीव ने उन्हें इंग्लैंड भेजा था। लेकिन राहुल को इतिहास के बारे में कुछ पता नहीं है। वह बगैर सोच-समझे ऐसी बातें कर देते हैं। कहा निराश व हताश कांग्रेस के नेता अब राजनीति छोड़ देश के होनहारों पर अर्मादित टिप्पणी करने लगे हैं। भाजपा इस मुद्दे को लेकर चुप बैठने वाली नहीं है। इस मौके पर जिला महामंत्री बलवंत रावत, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा, अमर सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story