राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अंजू वारियर का किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अंजू वारियर का किया स्वागत


नई टिहरी, 26 मई (हि.स.)। भाजपा के प्रवास कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अंजू वारियर शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल पहुंची। जनपद मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महिला मोर्चा की बैठक में डॉ अंजू शामिल हुईं।

दो दिवसीय जनपद प्रवास पर पहुंची डॉ अंजू वारियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा में महिलाओं को मौका देने का काम किया है। जिसका परिणाम है कि महिलाएं भाजपा में बेहतर काम कर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी महिला कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री पद पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की ताजपोशी के लिए पूरी तत्परता से काम करना है। इससे देश में एक बार फिर लोकप्रिय मोदी ही प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बेहतर काम कर रही है। जिसका परिणाम है कि दोनों प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को कार्यकर्ता बखूबी निभाए। इससे आम लोगों के बीच भाजपा की पैठ मजबूत होगी। बूथ स्तर महिला कार्यकर्ताओं को अपनी पहुंच बढ़ानी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंद्रा आर्य ने कहा कि डॉ अंजू वारियर के जनपद प्रवास से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा व बल मिलेगा। निश्चित ही भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में परचम लहराने का काम करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/वीरेन्द्र

Share this story