नशा मुक्त भारत के लिए सभी काे करनी हाेगी पैरवी: पंवार

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 07 अगस्त (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ नई टिहरी ने जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला कराई। शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के प्रमुख देवी सिंह पवार ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

कहा कि शराब और अन्य नशा सामाजिक कुरीति हैं। इससे परिवारों में दरारें आ रही हैं। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। कहा कि सभी बच्चे अपने परिजनों को समझाएं कि मांगलिक कार्यक्रमों में शराब को बैन लगाएं। गायत्री परिवार के बीपी बधानी ने शांतिकुंज के बारे में जानकारी दी। कहा कि छात्रों को संस्कार और तकनीकी शिक्षा पर फोकस कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

प्राचार्य मोहित कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित संचालित होने चाहिए। इससे जागरूकता आती है। स्कूल के 542 विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

इस मौके पर डीएस रावत, एसके सैनी, उदित कुमार यादव, मोहसिन खान, अंकित रावत, निशा कुमारी, नेहा कुमारी मौजूद रहे। इधर, विधायक किशोर उपाध्याय ने गायत्री शक्तिपीठ नई टिहरी पहुंचकर देवी सिंह पंवार और अन्य पदाधिकारियों को रुद्राक्ष की माला भेंट की। कहा कि नशा मुक्ति के इस अभियान को उनका पूर्ण समर्थन है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story