नैनीताल में नासा एक्वाटिक मीट का आयोजन, शिवम धपोला और नेहमत कौर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में नासा एक्वाटिक मीट का आयोजन, शिवम धपोला और नेहमत कौर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी


नैनीताल, 06 सितंबर (हि.स.)। नैनीताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) की ओर से रविवार को सेंट जोसेफ बोट हाउस के समीप नैनीताल झील में वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं और महिलाओं को जलीय खेलों के लिए प्रोत्साहित करने एवं जल सुरक्षा, जीवन रक्षक कौशल, अनुशासन और साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सरिता आर्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत कयाकिंग में आदित्य, यश, भाव्या, मीमांसा, काव्या और फेरियान, तैराकी में भविष्य, विहान, भावितव्य, गुरबानी, ग्रेसी और तनिष्का तथा अन्य वर्गों में प्रभात, श्री, आदित्य, कुमकुम, नेहमत और रहमतय कुमकुम, रोहित, नीरज, नैना, केतकी और भूमिका तथा विक्रम, दीपिका, अथर्व, मीनाक्षी, कार्तिक, कौस्तुभ, यश, सिमरन, नीलिया और आदित्य विजयी रहे। वहीं सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार शिवम धपोला और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार नेहमत कौर को दिया गया।

विधायक सरिता आर्य, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने नैनीताल के युवाओं में जलीय खेलों की संभावनाओं को देखते हुए ऐसे आयोजनों को स्थानीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।

आयोजन को सफल बनाने में यशपाल रावत, प्रो. रीतेश साह, रोहित गर्ग, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. आशीष मेहता, दीपक बिष्ट, शिखा रावत, पंकज चौहान, मनीष जोशी, भानु प्रताप, हर्ष छाबड़ा, लतिका छाबड़ा, लतिका शाही, भारत अधिकारी, चारु मैनाली, विक्रम आर्या, मनीष बिष्ट, लघिमा जोशी, शिवानी चंद्रा, पल्लवी सती, निहारिका चोबे, यश गर्ग, रोजी, नितिन पुरी, गगन साह, कमल किशोर, तरुण बिष्ट, सरिता बिष्ट, आदित्य, सिद्धि गुप्ता, अनुष्का पुरी, ध्रुव पांडे, संगीता बिष्ट, ज्योति तर्तयाल और आशीष राणा सहित नासा के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story