साढ़े 13 माह बाद कल से वाहनों के लिए खुलेगी नैनीताल की लोअर माल रोड

WhatsApp Channel Join Now
साढ़े 13 माह बाद कल से वाहनों के लिए खुलेगी नैनीताल की लोअर माल रोड


नैनीताल, 01 नवंबर (हि.स.)। लगभग साढ़े 13 माह यानी एक वर्ष से अधिक समय तक वाहनों के लिये बंद रही नैनीताल की लोअर माल रोड सोमवार 2 नवंबर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2025 को इस सड़क का लगभगत 40 मीटर हिस्सा भूस्खलन होने से धंस कर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 22 सितंबर से इसके उपचार और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया था, जो गत 15 अक्टूबर 2026 को पूरा हो गया। इस कार्य पर 3.48 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इसके बाद अब 2 नवंबर से इसे खोलने की तैयारी है। इसके लिये मार्ग पर लगाये गये अवरोध हटाने सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को आज अंतिम रूप दिया जा रहा है।

लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम के अनुसार, सोमवार की शाम को विधायक सरिता आर्या हरी झंडी दिखाकर मार्ग पर यातायात शुरू करेंगी। मार्ग पर लगे अवरोध हटाती जेसीबी, इस दौरान उपस्थित लोनिवि के अधिकारी एवं विधायक व अन्य।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story