नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक


नैनीताल, 09 सितंबर (हि.स.)। नैनीताल के नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के 15 सदस्यीय दल ने जम्मू के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनम चैंपियनशिप शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य सहित 13 पदक जीतते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सागर अधिकारी ने 50 किग्रा और सिद्धार्थ सिंह ने 54 किग्रा भार वर्ग में, कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्य अधिकारी ने 42-46 किग्रा तथा सब-जूनियर वर्ग में मानस डालाकोटी ने 24-27 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किये। जबकि वरिष्ठ वर्ग के विभोर भट्ट और कनिष्ठ बालिका वर्ग में प्रियंशी टम्टा ने रजत पदक जीते। इनके अतिरिक्त भूमिका बनवाल, योगेंद्र, रीता आर्या, विशाखा राजपूत, याचना टम्टा, प्रियंशु आर्या और अंबिका कांस्य पदक विजेता रहे। कामाक्षी रावत और कृतज्ञ धामी ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा क्लब के सात सदस्यों विश्वकेतु वैद्य, योगेंद्र, विभोर भट्ट, सागर अधिकारी, भूमिका बनवाल, रीता आर्या और प्रियांशी टम्टा ने राष्ट्रीय रेफरी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया और प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में भी योगदान दिया। क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य और टीम हेड एवं मुख्य प्रशिक्षक विष्णु के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि प्राप्त करने और खलाड़ियों की सफलता पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, वोविनम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, कैंट नैनीताल की सीईओ तनु जाट सहित खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story