देवभूमि अधिवक्ता परिषद की नैनीताल जिला इकाई का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
देवभूमि अधिवक्ता परिषद की नैनीताल जिला इकाई का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा


नैनीताल, 29 अप्रैल (हि.स.)। देवभूमि अधिवक्ता परिषद की नैनीताल जिला इकाई का बुधवार को गठन किया गया। गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। बताया गया कि संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें मनीष जोशी को अध्यक्ष तथा पुलक अग्रवाल को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गठन में संरक्षक के रूप में ओमकार गोस्वामी एवं मंजू कोटलिया को दायित्व दिया गया है। वहीं कार्यकारिणी में गंगा सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष, संजय त्रिपाठी को उपाध्यक्ष संगठन, उमेश कांडपाल को उपाध्यक्ष संपर्क, अनिल हर्नवाल को उपाध्यक्ष विवाद, नितिन सूर्या को सचिव संगठन, कृष्णा को सचिव संपर्क, शंकर सिंह चौहान को सचिव विवाद, सिम्मी कपूर को महिला प्रमुख, मुन्नी आर्या को सह महिला प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सरिता बिष्ट, किरण आर्या, प्रेमा आर्य, राजेंद्र सिंह बोरा, कमला अधिकारी, पूरन जोशी, निलेश भट्ट को और विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुशील कुमार शर्मा, राजेश चंदोला, पंकज बिष्ट, नागेंद्र बरगली, संजय सुयाल, पूजा साह, राम सिंह रौतेला, हेमा शर्मा को स्थान दिया गया है। विधि छात्र के रूप में प्रतिभा एवं हरीश शर्मा को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story