तल्लीताल में बहु पर वृद्ध सास से मारपीट का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
तल्लीताल में बहु पर वृद्ध सास से मारपीट का आरोप


नैनीताल, 04 सितंबर (हि.स.)। नगर के तल्लीताल क्षेत्र के पिछाड़ी बाजार क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के बेटे मोहम्मद फहीम ने अपनी पत्नी सहित कई लोगों पर पैतृक घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

फहीम के अनुसार घटना तीन सितंबर दोपहर करीब 12 बजे की है। उनकी पत्नी काशीपुर से कुछ लोगों के साथ घर पहुंचीं और कथित तौर पर उनकी मां के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को तल्लीताल थाने ले गई। फहीम ने बताया कि उनकी मां हृदय रोग से पीड़ित हैं और घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से संबंधित है और पहले से न्यायालय में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story