नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का एक्शन, कटघरिया का त्रिशूल होटल सील

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का एक्शन, कटघरिया का त्रिशूल होटल सील


हल्द्वानी , 14 नवंबर (हि.स.)। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को सील कर दिया। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम होटल पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार छात्र नेता समेत चार आरोपियों पर इसी होटल में वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

जांच में होटल बिना अनुमति संचालित पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने छात्र नेता धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने भी होटल के संचालन से संबंधित अनियमितताओं पर कदम उठाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story