चरधार में बहुउद्देश्यीय शिविर, 164 लाभार्थी लाभान्वित

WhatsApp Channel Join Now
चरधार में बहुउद्देश्यीय शिविर, 164 लाभार्थी लाभान्वित


पौड़ी गढ़वाल, 24 फ़रवरी (हि.स.)।मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड पौड़ी की न्याय पंचायत चरधार के पंचायत भवन कंडी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 515 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर की अध्यक्षता एसडीओ वन आयशा बिष्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ गांव स्तर पर ही पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने बताया कि शिविर में कुल 30 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में 164 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जबकि 20 लाभार्थियों के प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता नेगी, ग्राम प्रधान कंडी सुरेश लाल, प्रभारी खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी, एबीडीओ धनपाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story