सांसद अजय भट्ट ने किया विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सांसद अजय भट्ट ने किया विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश


नैनीताल, 03 जुलाई (हि.स.)। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जनपद के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयपुर, गौलापार में प्रस्तावित विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों को मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान पर भी जोर दिया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, विद्युत तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story