हाईस्कूल धमातोली का इंटर में उच्चीकरण कराने पर विधायक शाह का आभार जताया

WhatsApp Channel Join Now
हाईस्कूल धमातोली का इंटर में उच्चीकरण कराने पर विधायक शाह का आभार जताया


नई टिहरी, 26 सितंबर (हि.स.)। भिलंगना ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमातोली (हिंदाव) का इंटरकॉलेज में उव्चीकरण होने पर स्थानीय लोगों ने सरकार और विधायक शक्ति लाल शाह का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया।

शनिवार को विधायक शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क कनेक्टिविटी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अगले कुछ माह में और भी ज्यादा विकास योजनाओं की स्वीकृति, शिलान्यास और लोकार्पण किए जाएंगे।

कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से धमातोली स्कूल के उच्चीकरण की मांग करते आ रहे थे। जिसके लिए उन्होंने लगातार शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से दिए गए प्रस्ताव पर कार्यवाही करने की मांग की थी। स्कूल उच्चीकृत होने पर स्थानीय निवासी हुकुम सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रघुवीर रावत, पूर्व प्रधान चांजी मल्ली बिशन सिंह रावत, विक्रम रावत, धमातोली स्कूल के पीटीए अध्यक्ष राकेश रावत, कमल सिंह रावत, जय प्रकाश शाह, प्रमोद शाह, गुरु चरण सिंह रावत, अमित नेगी, प्रमोद शाह आदि ने विधायक को माला और बुके भेंट कर आभार जताया। उन्होंने विधायक की ओर से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story