विधायक बाेले लखपति दीदी योजना से प्रदेशभर की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

WhatsApp Channel Join Now
विधायक बाेले लखपति दीदी योजना से प्रदेशभर की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर


नई टिहरी, 24 अगस्त (हि.स.)। घनसाली ब्लॉक मुख्यालय में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में सामूहिक रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार के साथ-साथ समाज की रीढ़ हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है।

दो लाख से अधिक महिलाओं को लखपति बनाया है। वहीं केंद्र सरकार ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने रक्षा बंधन पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर आगे बढ़ रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल ने कहा कि पंचायतों के अलावा निकाय और अब लोस और विस में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने विधायक समेत जनप्रतिनिधियों का राख बांधी और मिठाई खिलाई।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, चमियाला गोविंद सिंह राणा, सविता सेमवाल, लक्ष्मी बिष्ट, सरोजिनी अंथवाल, मीना थपलियाल, अंजना बिष्ट, भागीरथी राणा, रूकम लाल राही, राजपाल परमार, प्रधान संगठन अध्यक्ष यशवंत गुसाईं, गोविंद बडोनी, चंद्र सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story